आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक समर वर्मा के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चाँदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 4 नवंबर को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चौहजी में एक संदिग्ध कार खड़ी है। कार सहित 135 लीटर गोवा व्हिस्की जब्त पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लावारिस हालत में खड़ी महिन्द्रा XUV-500 (क्रमांक GJ-01-RA-9730) की तलाशी ली। वाहन से 15 पेटी गोवा व्हिस्की (कुल 750 क्वार्टर, 135 लीटर) बरामद हुई। जप्त शराब की कीमत 1,01,250 रुपये तथा वाहन की कीमत 5 लाख रुपये मिलाकर कुल मशरूका 6,01,250 रुपये आंका गया है। अज्ञात आरोपी पर आबकारी एक्ट में केस दर्ज थाना चाँदपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 197/2026 धारा 34(1), 34(2), 36, 46 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। Post navigation तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, समाजों के प्रतिनिधि सीखेंगे विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के तरीके