खरडू बड़ी। ग्राम खरडू बड़ी में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा। इस अवसर पर सुहागिन महिला गांव की चामुंडा माता मंदिर पर पहुँची वहाँ पर सभी ने पूजा अर्चना की।

करवा चौथ हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दिनभर व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार कर पूजा-अर्चना करती हैं और परंपरा के अनुसार चंद्रमा के दर्शन एवं पूजा के बाद अपना व्रत खोलती हैं।

ग्राम खरडू बड़ी में भी महिलाओं ने इस पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। पूरे दिन महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिला। करवा चौथ का यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *