शिवा रावत, उमराली ग्राम पंचायत उमराली की मतदाता सूची में लंबे समय से संशोधन नहीं होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर नीतू माथुर को आवेदन सौंपकर सूची को अपडेट करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के नाम अब तक नहीं जोड़े गए हैं, जबकि कई युवक-युवतियां 20 वर्ष से अधिक उम्र के हो चुके हैं। दूसरी ओर, मृत मतदाताओं के नाम भी सूची में दर्ज हैं। शादी के बाद ससुराल जा चुकी महिलाओं के नाम मायके की सूची से नहीं हटाए गए हैं, जबकि उनके नाम ससुराल की मतदाता सूची में भी दर्ज हैं। प्रतीक रावत, वीरेंद्र खरत, आकाश तोमर के अनुसार गांव में पहले पदस्थ रहे कई शासकीय कर्मचारियों का स्थानांतरण वर्षों पहले हो चुका है, लेकिन उनके नाम अब भी उमराली की मतदाता सूची में दर्ज हैं। कई ग्रामीणों के नाम दो-दो बार भी सूची में है। ग्रामीणों ने बताया कि सूची में वार्डवार नामों का क्रम भी व्यवस्थित नहीं है। एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग वार्डों में दर्ज हैं। Post navigation पंचायत उप निर्वाचन के तहत वार्ड क्रमांक 18 में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 52.39% मतदान हुआ