दिनेश वर्मा, झाबुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल के बाणगंगा मैदान में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण तथा विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता से पहले आयोजन परिसर में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर संचालकों से प्रदर्शित उत्पादों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। वर्ष 2002-03 तक मध्यप्रदेश में केवल 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, जो आज बढ़कर 33 हो गए हैं। हमारा लक्ष्य अगले ढाई वर्षों में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 50 से अधिक करना है। हमारी सरकार का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी गरीब बच्चे का डॉक्टर बनने का सपना अधूरा न रहे। इसके लिए निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस में भी सरकार सहायता देती है। इसके बदले विद्यार्थियों से सेवा का बॉन्ड भरवाया जाता है, ताकि डॉक्टर बनने के बाद वे कुछ वर्षों तक सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देकर समाज का ऋण चुका सकें। – डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री हमारी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय ज़मीन पर बने मकानों की निःशुल्क रजिस्ट्री करने की पहल की है। इससे ग्रामीण उस मकान पर बैंक से ऋण ले सकेंगे। मैं कल ही धार जिले में एक व्यक्ति के घर गया था, स्वामित्व योजना के तहत उसके मकान की रजिस्ट्री हुई है। वो व्यक्ति मुझसे कह रहा था कि आपके कारण मेरे मकान की क़ीमत बन गई है। अपने व्यापार को बढ़ाने या अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए ग्रामीण व्यक्ति अपने मकान पर ऋण लेगा, इससे अर्थव्यवस्था और सुदृढ़ होगी। – डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल के बाणगंगा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मंच से शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, रीवा, सीधी और सतना जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने संग्रहण वर्ष 2024 अंतर्गत 8 लाख 66 हजार से अधिक पात्र तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में ₹22 करोड़ 89 लाख की बोनस राशि अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने ₹22.14 करोड़ की लागत से दक्षिण वनमंडल, शहडोल के नवनिर्मित कार्यालय भवन एवं आवासीय परिसर का लोकार्पण किया। साथ ही, ₹461.83 करोड़ की लागत के विभिन्न विभागों के कुल 134 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। Post navigation मध्यप्रदेश में रेलवे का स्वर्णिम काल: ₹1.15 लाख करोड़ की परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया केंद्रीय मंत्री का आभार