आलीराजपुर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर के मार्गदर्शन में ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय परिसर आलीराजपुर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आर.पी. सेवेतिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शक्ति रावत जिला विधिक सहायता अधिकारी,  राजेश राठौर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल तथा जिला आलीराजपुर के विभिन्न समाजों के प्रमुखों द्वारा सहभागिता की गई।

बैठक में आर.पी. सेवेतिया द्वारा सामुदायिक मध्यस्थता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा सामुदायिक मध्यस्थता योजना चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत समुदाय के सदस्यों के बीच होने वाले विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में मदद की जाती है। यह एक स्वैच्छिक प्रक्रिया है, जहां एक तटस्थ मध्यस्थ, विवाद में शामिल पक्षों को एक-दूसरे की बात सुनने और आपसी सहमति से समाधान तक पहुंचने में मदद करता है।  म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 31 अक्टूबर 2026 से दिनांक 02 नवंबर 2026 तक 20 घंटे का सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसके संबंध में भी उपस्थित व्यक्तियों को जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *