मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

क्षेत्र में इन दिनों जहरीले जीव जंतू निकलने का सिलसिला जारी है, इसी कड़ी में आज आम्बुआ में वार्ड नंबर 7 में झाड़ियों के अंदर एक विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया,आनन फानन में वन विभाग को सूचित किया गया जहां से एक कर्मचारी दीपक सोलंकी आए तथा उपस्थित नागरिकों के सहयोग से अजगर जिसकी लंबाई लगभग 14 फिट तथा वजन लगभग 50-60 किलो बताई जा रही है को पकड़ कर थैले में बंद कर जंगल में छोड़ा गया है, बता दें कि इस अजगर ने कुछ मुर्गियों का शिकार कर लिया था तथा एक अन्य को खाने का प्रयास कर रहा था, इलाके में पहली बार इतना भीमकाय अजगर शायद पहली बार दिखाई दिया जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अजगर के पकड़े जाने से क्षेत्रीय निवासियों ने राहत की सांस ली है, स्मरण रहे कि विगत दिनों से अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में अजगर निकलने की सूचनाएं प्राप्त होती आ रही है, इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में विशेष कर ग्रामीण इलाकों में अजगरों की संख्या बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *