रमेश कनेश, बखतगढ़। दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को रात्रि 07:59 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम (डायल-112) को जिला आलीराजपुर के थाना बखतगढ़ अंतर्गत ग्राम बड़ी बानखड़ में एक सड़क दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही जिला डायल-112 पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यरत नेटव्यूअर द्वारा थाना बखतगढ़ क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरवी-03 (FRV-03) को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही, थाना बखतगढ़ के एचसीएम केशरसिंग को भी मोबाइल पर घटना की त्वरित जानकारी दी गई।

एफआरवी में तैनात आरक्षक इन्दरसिंह एवं पायलट दिपला तत्काल मौके पर पहुँचे। घटनास्थल पर चार व्यक्ति घायल अवस्था में मिले। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कदम उठाए गए।

अन्य दो घायलों को डायल-112 एफआरवी वाहन द्वारा उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

डायल-112 की तत्परता एवं 108 एम्बुलेंस के आपसी सहयोग से सभी चारों घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *