मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ शारदीय नवरात्रि समाप्ति के बाद क्षेत्र में बुराई पर अच्छाई के प्रतीक स्वरूप मनाए जाने वाले दशहरा पर्व को धूमधाम से मनाया गया। पुलिस थाना आम्बुआ में पंडित रामचन्द्र उपाध्याय ( जोबट) वाले ने शस्त्र पूजन कराया, शस्त्र पूजन थाना प्रभारी मोहन डावर द्वारा किया पूजन अर्चन उपरांत आरती कर पर्व की खुशी में सभी पुलिस कर्मियों को मिठाई खिलाई गई,इस शस्त्र पूजन की विशेषता यह रही कि थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस कर्मियों ने सिर पर टोपी के स्थान पर साफा बांधा हुआ था। Post navigation विधायक सेना पटेल की नाराजगी के बाद जागा प्रशासन, छोटा इटारा में लगाया हैंडपंप