दिनेश वर्मा, झाबुआ भोपाल/विजयवाडा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 अक्टूबर को निवेशकों से मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापना का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की औद्योगिक विकास की प्रोत्साहनकारी नीतियों के कारण निवेशकों द्वारा किए गए निवेश पर उन्हें हर स्थिति में लाभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात तब कही, जब आंध्र प्रदेश में कई प्रमुख निवेशक उनसे मुलाकात करने आए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों को निवेश के नए अवसरों और औद्योगिक साझेदारियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में हो रहे कार्यों की जानकारी दी। उद्योगपतियों से वन-टू -वन चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश की व्यापक संभावनाओं और अनुकूल औद्योगिक वातावरण का लाभ सभी पक्षों को प्राप्त हो रहा है। राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन की 25 सरलीकृत नीतियां विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आने में सहायक बन रही हैं। मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क और ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग इकाई के महत्वपूर्ण निवेश की पहल अब क्रियान्वयन की ओर है। *फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना एमपी* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जबलपुर-इंदौर औद्योगिक कॉरीडोर की योजना तैयार की गई है। यह कॉरीडोर प्रदेश के बड़े व्यापक भू-भाग की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगा। उन्होंने विजयवाड़ा प्रवास के दौरान सुप्रसिद्ध अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना से भी भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश फिल्म शूटिंग के क्षेत्र में देश में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। प्रदेश की फिल्म-फ्रेंडली नीतियां, फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने में सफल हुई हैं। *जमीन पर उतरा निवेश* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों को जी आई एस :2027 की रूपरेखा की जानकारी दी, जिसमें भोपाल में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपति और निवेशक एकत्र होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि वर्ष 2025 में भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हुई थी, जिसमें 30 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए थे। इन प्रस्तावों में से एक तिहाई प्रस्तावों को जमीन पर उतारा जा चुका है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से भी भेंट हुई। इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विजयवाडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट गन्नवरम (आंध्र प्रदेश) पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छों से स्वागत किया। Post navigation जोबट विधायक ने पीड़ित परिवारों को दी तत्काल सहायता, विधायक निधि से ₹50 हजार देने की घोषणा