आलीराजपुर। नगर के पंचेश्वर मंदिर प्रांगण स्थित व विश्राम घाट सेवा समिति द्वारा संचालित मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण का प्रथम चरण का कार्य अंतिम चरण में है। इसी दौरान नगर के समाजसेवी दान दाताओं की ओर से आर्थिक सहयोग राशि स्वेच्छा से दी जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को नगर के माहेश्वरी समाज के कोठारी परिवार के सदस्यों की ओर से समिति को एक लाख एक हजार रुपए की नगद राशि मुक्तिधाम परिसर में जाकर समिति अध्यक्ष संतोष थेपड़िया व सचिव आशुतोष पंचोली को सौंपी गई। समिति अध्यक्ष संतोष थेपड़िया में बताया कि सौंदर्यीकरण कार्य में अपने मृत परिजनों की स्मृति में नगरवासी स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग कर रहे है। पितृ पक्ष के दौरान स्वर्गीय मांगीलाल गेंदालाल सोनी की स्मृति में 51 हजार रुपए, अपने स्वर्गीय पुत्र की स्मृति में नपा कर्मचारी सुनिल कापड़िया ने फर्श निर्माण के लिए 50 हजार, स्वर्गीय कस्तूरीबाई व स्वर्गीय राजमल कोठारी और स्व. कृष्णा कोठारी की स्मृति में जवाहर कोठारी व रघु कोठारी ने स्टील रेलींग के लिए 25 हजार रुपए, घनश्याम रमेशचंद्र कोठारी ने स्टील रेलिंग के लिए 26 हजार, भरत प्यारेलाल माहेश्वरी ने 21 हजार रुपए, नंदलाल सेठ धन्नालाल परवाल की ओर से 20 हजार रुपए वाटर कूलर के लिए, राजेंद्र सूरजमल सारड़ ने 15 हजार रुपए गीजर के लिए नगद दिए। साथ ही आरईएस ईई भावेल ने 20 बोरी सीमेंट, श्याम कोठारी ने 40 बोरी सीमेंट, संजय मीठालाल शाह ने 51 बोरी सीमेंट का सहयोग दिया। समिति सचिव ने बताया कि इसके पूर्व असाड़ा राजपूत समाज की ओर से एक लाख एक लाख एक हजार रुपए व नागरिक मोर्चे की ओर से भी 28 हजार रुपए की नगद राशि समिति को दी गई। नगरपालिका परिषद की ओर से सुलभ शौचालय भी बनवाया गया है। जिसका काम करीबन पूर्ण हो चुका है। उल्लेखनीय है कि विश्राम घाट सेवा समिति द्वारा संचालित मुक्तिधाम को कुल तीन चरणों में सौंदर्यीकरण कार्य किया जाना है। जिसका प्रथम चरण का काम अपने अंतिम चरण में चल रहा है। जिसके तहत नया फर्श निर्माण, स्टील रेलिंग, स्नानागार नवीनीकरण, कार्यालय कक्ष, अस्थि रखने के लिए लाकर सुविधा, शावर सुविधा, वाटर कूलर, गीजर, नई पाईप लाईन, नई आरामदायक सीढ़ियों का निर्माण, लोहे कीं रेलिंग आदि कार्य किए जा चुके है। Post navigation ग्राम बिछोली से 60 युवाओं की पैदल यात्रा पावागढ़ के लिए रवाना