थांदला में डूंगर प्रांत का भव्य प्रश्न मंच का हुआ आयोजन

0

रितेश गुप्ता, थांदला

आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म. सा. के सुशिष्य धर्मदास गणनायक प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेंद्रमुनिजी म. सा. के आज्ञानुवर्ती तत्वज्ञ पूज्य श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा., रोचक वक्ता पूज्य श्री संदीपमुनिजी म. सा. आदि ठाणा 8 व पूज्या महासती श्री निखिलशीलाजी म. सा., पूज्या महासती श्री दिव्यशीलाजी म. सा. आदि ठाणा 4 सहित 12 संयमी आत्माओं के सानिध्य में अखिल भारतीय श्री चंदना श्राविका संगठन डूंगर प्रांत द्वारा डूंगर प्रांत का भव्य प्रश्न मंच का आयोजन श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ थांदला के तत्वावधान में किया गया। प्रश्न मंच को लेकर श्राविकाओं में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। इस प्रश्न मंच में थांदला के अलावा मेघनगर, करवड़, खवासा, बामनिया, झाबुआ, कल्याणपुरा आदि स्थानों की 75 टीमों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रत्येक टीम में दो-दो सदस्य थे। कुल 150 सदस्यों ने इस परीक्षा में अपनी सहभागिता की।

तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. ने पूछा प्रथम प्रश्न

प्रश्न मंच की शुरुआत पौषध भवन पर व्याख्यान के तत्काल पश्चात तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. द्वारा प्रथम प्रश्न पूछने से हुई। अणु पब्लिक स्कूल पर हुए इस प्रश्न मंच में प्रतियोगियों का उत्साह देखते ही बनता था। प्रश्न मंच में अखिल भारतीय श्री चंदना श्राविका संगठन की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्षीतप आराधिका श्रीमती सुनीता जी गादिया ने भगवान श्री आदिनाथजी, आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म. सा., धर्मदास गणनायक प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेंद्रमुनिजी म. सा., तत्वज्ञ पूज्य श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. एवं थांदला नगर में विराजित साधु-साध्वी जी आदि के जीवन से संबंधित प्रश्न पूछे।

ये रही टॉप टेन टीम

इस प्रश्न मंच में निकिता चौधरी, प्रज्ञा नाहर नागदा धार, विनीता कांकरिया, नीता छाजेड़ थांदला, पदमा जैन, सपना वागरचा मेघनगर , संतोष भंडारी, मधु मेहता पेटलावद, सरोज मूणत, ऊषा बुरड़ राजगढ़, रानू मांडोत, महक मांडोत करवड़, अर्चिता सोनी, मोनिका मेघनगर, सलोनी पटवा, हषल पटवा बामनिया, सरोज शाहजी, सोनिया शाहजी थांदला व स्मिता गादिया व मेघा जैन थांदला की टीम टॉप 10 रही।

पुरस्कार वितरित किए गए

प्रश्न मंच के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। जिसके मुख्य अतिथि धर्मदास गण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत जी भंसाली, थांदला श्री संघ के अध्यक्ष प्रदीप जी गादिया, श्राविका संगठन के संरक्षक जितेंद्र जी मेहता, अखिल भारतीय श्री धर्मदास स्थानकवासी जैन युवा संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक मिलिंद जी कोठारी, श्री ललित जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष प्रांजल जी लोढ़ा, सचिव प्रांजल जी भंसाली व श्री धर्मलता जैन महिला मंडल की अध्यक्ष किरण जी श्रीश्रीमाल थे।

अतिथियों का स्वागत किया

डूंगर प्रांत की ओर से पदाधिकारियों व सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। भरत जी भंसाली व प्रदीप जी गादिया ने अपने विचार व्यक्त किए। टॉप 10 टीमों के अलावा प्रश्न मंच में भाग लेने वाली प्रत्येक श्राविका बहनों को श्री धर्मदास गण परिषद् द्वारा पुरस्कार प्रदान कर प्रभावना दी गई।

इनका रहा सराहनीय योगदान

इस प्रश्न मंच में श्राविका संगठन की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता जी गादिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदु कुवाड़ , पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री ममता कांकरिया, सीमा चौरड़िया, हेमा मेहता, रंजना गादिया, स्वीटी जैन, सुधा शाहजी, किरण पावेचा रोमी पालरेचा, अमिता गादिया, संध्या भंसाली, दीपा शाहजी, पिंकी पावेचा, नेहा लोढ़ा, रश्मि घोड़ावत, सुनीता पीचा, किरण श्रीश्रीमाल, शीतल नाहर व सोनम लोढ़ा आदि का सराहनीय योगदान रहा। इनके अलावा जितेंद्र मेहता पेटलावद का व तरुण मंडल के सदस्यों का भी विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.