15वें नवरात्रि महोत्सव को लेकर श्री संकट मोचन मित्र मंडल की बैठक सम्पन्न

0

अर्पित चोपड़ा, खवासा

आगामी दिनों में होने वाले नवरात्रि महोत्सव को लेकर श्री संकट मोचन मित्र मंडल द्वारा स्थानीय हनुमान मंदिर पर बैठक कर आयोजन समिति का गठन किया गया। बैठक में 15 वे नवरात्रि महोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गई।


आगामी आयोजन के लिए सर्व सहमति से प्रभात लोहार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अर्पित मैण, विशाल राठौड़, रोहित प्रजापत, कोषाध्यक्ष मनोज चौहान, सचिव पीयूष सोनी, सह सचिव सहवाग प्रजापत, मीडिया प्रभारी अक्षय चौहान को बनाया। पुजारी एवं संरक्षक शंभुलाल लोहार को बनाया गया। बैठक में समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। मिडिया प्रभारी अक्षय चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 दिवसीय नवरात्रि महोत्सव 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक मनाया जाएगा जिसमें धामनोद के महाकाल म्यूजिकल ग्रुप पारस पाटीदार, सिंगर भूपेंद्र डोंगरे खलघाट, सिंगर ऋषिका मोहिते खरगोन द्वारा प्रतिदिन गरबा गायन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.