रितेश गुप्ता, थांदला
थांदला। फ्लावरलेट इंग्लिश अकादमी, थांदला में बाल प्रभा वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रद्धेय बिशप पीटर खराड़ी, विकार जनरल फादर थॉमस पी. ए., सचिव फादर सिल्वेस्टर मेड़ा एवं सह-सचिव फादर एडवीन पॉल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक फादर जॉर्ज ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की मनमोहक एवं रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पिछले शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम करने तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
