उत्तराखंड में फंसे अलीराजपुर के यात्रियों की महेश पटेल ने की मदद, 50 हजार की सहायता से घर वापसी शुरू

0

आलीराजपुर। उत्तराखंड में फंसे अलीराजपुर जिले के यात्रियों की मदद के लिए आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं जोबट विधायक सेना महेश पटेल की ओर से ₹50,000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। सहायता मिलने के बाद यात्री अब अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं।

यात्रियों ने वीडियो में बताया कि महेश पटेल ने कहा कि आगे भी यात्रियों को किसी भी तरह की जरूरत होगी तो हरसंभव मदद की जाएगी। अलीराजपुर पहुंचने पर यात्रियों का स्वागत भी किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.