पंचायत उप निर्वाचन के तहत वार्ड क्रमांक 18 में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 52.39% मतदान हुआ

0

शिवा रावत, उमराली

पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्ध) के अंतर्गत जनपद पंचायत सोंडवा के जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 18 के लिए मंगलवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीतू माथुर ने निर्वाचन क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया , उन्‍होने निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान केंद्रों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करें । उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर माथुर ने मतदान केंद्रों पर उपस्थित मतदाताओं से भी चर्चा की तथा मतदान के दौरान उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं से मतदान प्रक्रिया के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही मतदान केंद्रों पर उपस्थित बूथ एजेंटों से चर्चा कर निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान 09 मतदान केंद्रों पर कुल 6 हजार 811 मतदाताओं में से 3 हजार 568 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 1 हजार 816 पुरुष एवं 1 हजार 752 महिला मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 52.39 प्रतिशत रहा। पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 57.27 प्रतिशत तथा महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 48.15 प्रतिशत रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.