चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित

0

चंद्रशेखर आजाद नगर। यहां के सोनी मोहल्ले में डोल ग्यारस के पावन अवसर पर चिंतामन गणेश मित्र मंडल द्वारा गणेश पंडाल में खाटू श्याम बाबा के भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा का आकर्षक शृंगार किया गया और उन्हें 56 भोग अर्पित किए गए। भजनों की मनमोहक प्रस्तुति के बाद महाआरती की गई, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस धार्मिक कार्यक्रम में जोबट क्षेत्र की विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल और युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मदन डावर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश जैन, कपिल सोनी, विशाल अरोड़ा, मयंक सोनी और लाइक भाई सहित कई अन्य कांग्रेस नेता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.