चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता तथा करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

0

थांदला। पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला में ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भास्कर गाचले, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा एवं मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर , जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जालम डामोर, अजजा सोशल मीडिया जिला संयोजक आशुतोष राठौड़, अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल धमानियां,कार्यक्रम मंडल प्रभारी प्रताप कटारा, सहप्रभारी प्रियांशु बबेरिया व अन्य कार्यकर्ता , पालक आदि उपस्थित रहे। सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता तथा केरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया।।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने चित्रकला, भाषण एवं रंगोली के माध्यम से विकसित एवं सशक्त भारत की कल्पना, देश के प्रति जिम्मेदारी तथा अपने सपनों के भारत को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने हेतु प्रभावी व ओजस्वी अपने विचार प्रस्तुत किये तथा अपने भविष्य के सपनों, रुचियों एवं केरियर संबंधी विचारों को अतिथियों के समक्ष साझा किया। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्रों का वितरण भी अतिथियों द्वारा किया गया।।अतिथि मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, नगर परिषद अध्यक्षा लक्ष्मी सुनीलं पणदा व एस डी एम भास्कर गाचले द्वारा संस्था पीएम श्री कन्या थांदला के द्वारा सेवा से संकल्प अभियान अन्तर्गत आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम , चित्रकला ,भाषण ,रांगोली, मॉडल प्रतियोगिता की व केरियर गाइडेंस की प्रसन्नता व्यक्त कर छात्राओं ,प्राचार्य व स्टाफ को प्रोत्साहित किया।।

केरियर काउंसलिंग के दौरान स्वाति आचार्य ,प्राचार्य व एस डी एम गाचले द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों, लक्ष्य निर्धारण, उच्च शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने प्रश्न भी रखे।

समस्त अतिथियों का स्वागत कर स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य स्वरूप नारायण श्रीवास्तव ने दिया।

विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने एवं उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया ।। संस्था के उक्त भव्य कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संयोजक श्री अब्दुल कादिर रहे।।

कार्यक्रम का संचालन दीपेंद्र समाधिया ने किया। आभार किरणबाला चौहान ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.