झाबुआ। ग्राम पंचखेरियां से लगे वन क्षेत्र में वन विभाग की अनुमति सें ग्राम पंचायत पंचखेरिया व प्रगति संस्था द्वारा शनिवार को एक दिवसीय श्रमदान कार्य रखा गया है । पंचखेरियां गांव से लगे लगभग 10 से12 गांवों के प्रतिनिधि श्रमदान करेगें। वन विभाग के कर्मचारी जगह की नपाई देंगे व प्रतिनिधि वहां कंटूर खोदेंगे। उक्त कार्य पानी रोको अभियान के अन्तर्गत संस्था द्वारा अनुप्रेरित है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मेढ़ पर रतनजोद, सीताफल व सागवान के बीज लगाए जाएंगे। संस्था अब तक जिले में 20 वाटरशेड कार्य कर चुकी है । प्रगति संस्था व पंचखेरियां सरपंच तहेदिल से श्रमदान कार्य हेतु आपका स्वागत करता है । उक्त जानकारी संस्था के कार्यक्रम कोओर्डिनेटर बहादुर कटारा व संचालक फा. मालहिंग कटारा ने दी ।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन ने स्व-सहायता समूहों को दिए 300 करोड़, झाबुआ के लिए खोला सौगातों का पिटारा
- करवड़ में कपास से भरा आयशर ट्रक पलटा, चालक गंभीर घायल
- वीर दुर्गादास जयंती महोत्सव मनाने के लिए हुई बैठक
- लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में झमाझम बारिश से राहत मिली
- नानपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
- शासकीय विद्यालय छकतला का एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
- सीएम डॉ. मोहन का एक और मास्टरस्ट्रोक, अब ग्वालियर में बनेंगे संचार से जुड़े सारे उपकरण, जानें क्या-क्या होगा तैयार
- किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है
- 31 जुलाई को थांदला आ रहे सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था
- आज से शुरू होगा मासपारायण पाठ, रामचरित मानस के साथ निकाली शोभायात्रा