भाद्रपद शुक्ल द्वितीया के अवसर पर ग्रामीण अंचल में लोक देवता बाबा रामदेवजी के जन्मोत्सव की धूम

0

खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में भादवी बीज के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पूरा गांव ‘जय बाबा री’ और ‘बाबा रामदेवजी की जय’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।गांव में शोभायात्रा में सेमलिया धाम के संत कानू जी महाराज एवं बाबा रामदेवजी की प्रतिमा लेकर रथ पर सवार मांगू नाथ चौहान हुए जिसके बाद गांव शोभायात्रा में उमड़े जनसैलाब और धार्मिक उत्साह ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया।गांव में निकली भव्य शोभायात्रा में ‘जय बाबा री’ के जयकारों से गूंजा गांव। डीजे की धूम के साथ निकली भव्य शोभायात्रा।

भाद्रपद शुक्ल द्वितीया (भादवी बीज) के पावन पर्व पर आज ग्रामीण अंचल में लोकदेवता बाबा रामदेवजी का प्राकट्य उत्सव अपार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में डीजे के साथ एक विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जोकि गांव के मांगलिक भवन से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए उमरिया फाटक से पुनः गांव की माँ चामुंडा माता मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं द्वारा गरबा रास कर शोभायात्रा को पुनः मांगलिक भवन ले जाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया।
आकर्षक झांकियां और पुष्पवर्षा: शोभायात्रा की शुरुआत गांव के मांगलिक भवन से बाबा रामदेव जी की महाआरती के बाद हुई। शोभायात्रा में रथ पर गांव के मांगू नाथ चौहान बाबा रामदेवजी की तस्वीर लेकर बैठे एवं दूसरे रथ पर सेमलिया धाम के संत कानू जी महाराज विराजे ।
इसी के साथ ही डीजे की धार्मिक धुनों की थाप पर गिरते पानी मे श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए। ग्रामीण द्वारा पुष्पमाला से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया और पुष्पवर्षा की गई। जिसके बाद शोभायात्रा का समापन कर श्रद्धालुओं को प्रसादी के रूप में भोजन करवाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.