राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष

0

अर्पित चोपड़ा, खवासा

स्थानीय राठौड़ समाज की बैठक सोमवार को कृष्ण मंदिर पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार और धर्मशाला निर्माण,जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर कचरू लाल चौहान, उपाध्यक्ष पद पर मुकेश धनराज चौहान, कोषाध्यक्ष पद पर गोपाल भागीरथ चौहान तथा सचिव पद पर प्रहलाद चौहान को मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कचरूलाल चौहान ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे और सामाजिक कार्यों को हर्ष उल्लास से मनाएंगे । बैठक में समाज के वरिष्ठ नागरिक एवं युवा उपस्थित थे। पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन लाल चौहान ने 8 वर्ष समाज अध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी निभाई एवं नवीन अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपते हुए नवीन पदभार की बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.