पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0

अर्पित चोपड़ा खवासा 

महाशय धर्मपाल (MDH) दयानंद विद्या निकेतन भामल में रक्षाबंधन पर्व एक दिवस पूर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विद्यालय में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा कराया। भाइयों ने अपनी बहनों की रक्षा एवं सम्मान करने का वचन दिया।

इस अवसर पर कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।

साथ ही विद्यालय की छात्राओं द्वारा जनसेवा एवं जनता की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले पुलिस विभाग की खवासा पुलिस चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी अनिल सिंह गौरिया, हरेसिंह मुवेल, पप्पू सिंह बामनिया एवं समस्त स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।

अपने उद्बोधन में प्राचार्य महोदय ने कहा कि “हमें रक्षाबंधन के दिन बहनों की रक्षा के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए और उसका पालन भी करना चाहिए।”

इस अवसर पर संस्था के समस्त स्टाफ एवं विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों, अभिभावकों सहित समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन की मंगलकामनाएं प्रेषित की

Leave A Reply

Your email address will not be published.