चंद्रशेखर आजाद नगर। रविवार को शिवशक्ति कांवड़ यात्रा के नेतृत्व में एक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12.30 बजे झोतराड़ा स्थित शिव मंदिर से 350 महिलाएं और 350 पुरुष, कुल 700 श्रद्धालु जल भरकर अपनी यात्रा प्रारंभ करेंगे। यह यात्रा आजाद नगर के भाबरा तालाब स्थित शिव मंदिर पहुंचेगी, जहां पूरे विधि-विधान से भगवान शिव को जल अर्पित किया जाएगा। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। झोतराड़ा में यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व उपवास खिचड़ी, केले और नाश्ते का प्रबंध किया गया है। जल चढ़ाने के पश्चात समापन पर भाबरा मंदिर परिसर में सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। कावड़ यात्रा झोतराड़ा से शुरू होकर कालियावाव, नर्मदेश्वर मंदिर, बैरियर अम्बे माता मंदिर, सोनी मोहल्ला, राम मंदिर, कालिका माता मंदिर, बस स्टैंड, नया बाजार से होते हुए हनुमान मंदिर होते हुए तालाब किनारे स्थित शिव मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद बड़े शंकर मंदिर जलाभिषेक होगा। Post navigation स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय किशन लाल अरोड़ा के निवास पर हुआ ध्वजारोहण चंद्रशेखर आजाद नगर में कैबिनेट मंत्री का जन संवाद, जमीन अधिग्रहण की अफवाहों का खंडन किया