थांदला पहुंचे आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष आयुष ओहारी, जल-जंगल और जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

0

थांदला। आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को आदिवासी कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आयुष ओहारी ने थांदला विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान थांदला विधानसभा के विधायक वीरसिंह भूरिया जी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाबोर जी, जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ के उपाध्यक्ष जसवंतसिंह भाबर जी एवं आसपास के ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष आयुष ओहारी जी का आत्मीय स्वागत किया गया।
दौरे के दौरान संगठन को मजबूत करने, गांव-गांव तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाने तथा ग्रामीणों की जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष आयुष ओहारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे और आने वाले समय में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे।
आयुष ओहारी ने कहा कि आदिवासी समाज के हक, अधिकार, जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के लिए हम हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। यदि आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ा तो भाजपा सरकार के खिलाफ भी लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती से संघर्ष किया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करें।
कार्यक्रम में उपस्थित
कार्यक्रम में तड़वी, पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से नर्वेश अमलियार, जिला अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, जिला झाबुआ; अक्षय कमलिया, विधानसभा अध्यक्ष युवक कांग्रेस, विधानसभा क्षेत्र थांदला; शहर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बाबुदादा चौहान विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र अजयसिंह बारिया हरीश पंचाल पार्षद प्रतिनिधि सुधीर भाभर पार्षद संदीप डामोर खोजेमा बोहरा रमेश जी आयुष भट्ट
वसना सरपंच, जमुनिया, माजू डामोर, गुफरान कुरैशी, आदेश भूरिया, संतोष हटिला; रुसमाल मईड़ा, अध्यक्ष आई.टी. सेल कांग्रेस, विधानसभा थांदला क्षेत्र; मंनजी भूरिया, सदस्य जनपद पंचायत; मुकेश भाबर, सदस्य जनपद पंचायत; जामसिंह खड़िया, सरपंच; मथियास निनामा, इलियास मुनिया, आशीष कटारा, रेशम डामोर, राजेश भाबर, मिक्कू भाबर, कालू ओहारी, गणेश मुनिया, सावनसिंह भाबर, तड़वी पटेल खजूरी; कमलेश भाबर, पवन डामोर, राजेश बरिया एवं भोदरसिंह परमार, छात्र नेता सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.