आदित्य गोले, पाटी (बड़वानी)
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान किया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। इसी क्रम में खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
