आदित्य गोले, पाटी (बड़वानी) भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान किया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। इसी क्रम में खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। गजेंद्र सिंह पटेल लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और मध्यप्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अब उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक पद की जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। Post navigation झगड़े से परेशान होकर आश्रम से निकलीं 10 बालिकाएं, 2 किमी दूर पहुंचने पर वापस लाया गया मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान: सीएम डॉ. यादव