भारतीय मजदूर संघ का 17 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन

0

आलीराजपुर। भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने श्रमिकों की उपेक्षा और लंबित मांगों को लेकर 17 अगस्त 2026 को देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है। इसके तहत जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और श्रम मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

प्रमुख मांगें:

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आजाद कोटवार और पैसा मोबीलाइजर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिले तथा न्यूनतम वेतन ₹30,000 तय किया जाए।

मध्याह्न भोजन समूहों को सशक्त कर उचित मानदेय दिया जाए।

ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन ₹7,500 की जाए और पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल हो।

ईएसआई और ईपीएफ की वेतन सीमा में वृद्धि की जाए।

संविदा कर्मियों को ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ मिले।

5-दिवसीय बैंकिंग लागू हो और खाली सरकारी पद प्राथमिकता से भरे जाएं।

भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई आलीराजपुर के जिलामंत्री धनसिंग कनेश ने सभी संबंधित संगठनों से बड़ी संख्या में शामिल होकर इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.