हाट बाजार में किकोडे की बंपर आवक, व्यापारियों के चेहरे खिले

0

शिवा रावत, उमराली 

शनिवार को ग्राम पंचायत उमराली का साप्ताहिक हाट बाजार उस वक्त खास चर्चा का केंद्र बन गया, जब जंगलों और खेतों की मेड़ों से तोड़कर लाए गए ताजे किकोडे (कटले) की भारी खेप बाजार में पहुंची। पौष्टिकता से भरपूर इस मौसमी सब्जी को खरीदने और बेचने वालों के उत्साह से पूरा परिसर गुलजार नजर आया।

स्थानीय व्यापारी बबलू राठौर, दीपू राठौर और शिवा राठौर ने उत्साह व्यक्त करते हुए जानकारी दी कि इस शनिवार बाजार में अप्रत्याशित रूप से लगभग 40 क्विंटल किकोडे की जोरदार आवक दर्ज की गई। ग्रामीण अंचलों से किसान और वनवासी सिर पर टोकरियां भरकर ताजे कटले लेकर पहुंचे, जिससे सुबह से ही खरीद-फरोख्त का माहौल बेहद जीवंत और गरमागरम बना रहा।

महाराष्ट्र और गुजरात की मंडियों के लिए खेप रवाना

व्यापारियों ने गुणवत्ता के आधार पर 90 से 100 रुपये प्रति किलो के भाव से किकोडे की थोक खरीदी की। स्थानीय मांग पूरी होने के बाद, बड़े महानगरों में इसकी भारी मांग को देखते हुए वाहनों में लोड करके इसे तुरंत महाराष्ट्र और गुजरात की प्रमुख मंडियों के लिए रवाना कर दिया गया। बेहतर दाम मिलने से जहां एक ओर ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष दिखा, वहीं दूसरी ओर हाट बाजार में दिनभर रौनक छाई रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.