पेटलावद हत्याकांड को लेकर SP देवेंद्र पाटीदार ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, मुख्य आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित

0

शान ठाकुर, पेटलावद

पेटलावद में हुए हत्याकांड को लेकर घटना की गंभीरता को देखते हुए झाबुआ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार स्वयं घटनास्थल पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली तथा जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीबी लाइव से विशेष चर्चा में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी देवा सिंगार पर पुलिस ने ₹10 हजार का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है और पुलिस की विशेष टीमें सक्रिय हैं।

एसपी पाटीदार ने विश्वास जताया कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा तथा मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच कर रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

*SP की कार्रवाई*

मुख्य आरोपी पर ₹10 हजार का इनाम घोषित।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दे रही हैं दबिश।

घटनास्थल का स्वयं किया निरीक्षण।

स्थानीय अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.