लोकेन्द्र चाणोदिया बामनिया
अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति (रजि.) द्वारा समाजसेवा, धार्मिक चेतना एवं जैन सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ श्रावक भंवरलाल बाफना को ‘जैन दिवाकर रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें सम्मान-पत्र प्रदान कर उनके दीर्घकालीन सामाजिक एवं धार्मिक योगदान की सराहना की गई।
