लोकेन्द्र चाणोदिया बामनिया अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति (रजि.) द्वारा समाजसेवा, धार्मिक चेतना एवं जैन सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ श्रावक भंवरलाल बाफना को ‘जैन दिवाकर रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें सम्मान-पत्र प्रदान कर उनके दीर्घकालीन सामाजिक एवं धार्मिक योगदान की सराहना की गई। संगठन ने अपने संदेश में कहा कि महापुरुषों के आदर्श समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत होते हैं। बाफना ने अपने कार्यों एवं व्यवहार से जैन धर्म के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया है। बाफना ने जगतवल्लभ श्री जैन दिवाकर चौथमलजी साहब के दुर्लभ दर्शन का सोभाग्य भी प्राप्त किया है। उनके सामाजिक योगदान और धार्मिक सेवाओं को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया गया। यह सम्मान उन्हें रविवार को नीमचौक स्थानक रतलाम में प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मोटिवेशन स्पीच में सहभागिता करते अभा जैन दिवाकर संगठन समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आई एम सेठिया राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रमेश म मेंहता सहित नीम चौक श्री संघ के वरिष्ठ सदस्य इंदरमल जैन एवं महेंद्र बोथरा, पूर्व अध्यक्ष मणिलाल कटारिया एवं सुरेश कटारिया, संघ अध्यक्ष अजय खिमेसरा, महामंत्री विनोद कटारिया, कोषाध्यक्ष श्री अमृत कटारिया, उपाध्यक्ष विनोद बाफना तथा श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष आशीष कटारिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। Post navigation रेल पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत चोरों ने बनाया मंदिर को निशाना, दो चांदी कें कड़े एवं नगदी चोरी