रेल पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

0

लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया

बामनिया रेलवे स्टेशन पर पटरी पार करते समय एक युवक की डीलक्स ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की विवेचना शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक की आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन सूत्रों के अनुसार युवक पंथबोराली गांव का निवासी बताया जा रहा है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.