करणी सेना परिवार के प्रदेश सचिव प्रतापसिंह सिसौदिया की माताजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

0

शान ठाकुर, पेटलावद 

करणी सेना परिवार के प्रदेश सचिव प्रतापसिंह सिसौदिया की माताजी श्रीमती सुरजकुँवर सिंह सिसौदिया का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से बामनिया सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

स्वर्गीय सुरजकुँवर सिंह सिसौदिया स्व. विनोदसिंह सिसौदिया की धर्मपत्नी थीं। वे करणी सेना परिवार के प्रदेश सचिव प्रतापसिंह सिसौदिया एवं स्व. दातारसिंह सिसौदिया की माताजी तथा मानवेन्द्र सिंह (मित्तु) और नीतिराज (रुद्र) सिंह सिसौदिया की दादीजी थीं।

 सुरजकुँवर सिंह सिसौदिया के निधन पर करणी सेना परिवार, स्टेट प्रेस क्लब, राजपूत समाज, सहित सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.