लोकेंद्र चाणोदिया, बामनिया
मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले स्थित बामनिया रेलवे स्टेशन पर पश्चिम एक्सप्रेस के यात्रियों ने भारी हंगामा किया। यात्रियों का आरोप है कि उनकी ट्रेन को रात 4 बजे से स्टेशन पर रोककर रखा गया है, जबकि उसी रूट से अन्य गाड़ियों को लगातार निकाला जा रहा है।
