लोकेंद्र चाणोदिया, बामनिया मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले स्थित बामनिया रेलवे स्टेशन पर पश्चिम एक्सप्रेस के यात्रियों ने भारी हंगामा किया। यात्रियों का आरोप है कि उनकी ट्रेन को रात 4 बजे से स्टेशन पर रोककर रखा गया है, जबकि उसी रूट से अन्य गाड़ियों को लगातार निकाला जा रहा है। रेल प्रशासन की इस उपेक्षा से नाराज होकर यात्रियों ने पटरी पर उतरकर धरना दे दिया। कई घंटों की देरी और अनिश्चितता के कारण यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। इस घटना से बामनिया स्टेशन पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। Post navigation दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रेक बाधित कईं एक्सप्रेस यात्री गाड़िया प्रभावित लोडसेटिंग का दंश: ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से आक्रोश, पक्ष-विपक्ष की खामोशी पर उठे सवाल