ब्रजेश श्रीवास्तव छकतला
छकतला में आज एक बार फिर वाहन चालकों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। संकरा रास्ता होने के कारण यहाँ दो ट्रकों के बीच साइड से टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान एक डंपर ने आयशर ट्रक का साइड ग्लास (शीशा) तोड़ दिया। इसके तुरंत बाद दोनों ही वाहनों के चालकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
