वर्षा की कामना को लेकर माँ नर्मदा जल कलश पदयात्रा के लिए 25 युवा हुए रवाना

0

आलीराजपुर। जिले में अच्छी वर्षा की कामना एवं सामाजिक एकता के उद्देश्य से सागर वंशीय माली समाज युवा संगठन के तत्वावधान में माँ नर्मदा जल कलश पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। संगठन के करीब 25 युवा साथी सोमवार शाम 4 बजे माली धर्मशाला से कोटेश्वर के लिए रवाना हुए।

प्रस्थान से पूर्व समाज अध्यक्ष अनिल माली, समाज मुखिया रतनलाल माली एवं सभी समाजजनों ने पदयात्रा पर रवाना हो रहे युवा साथियों का पुष्पहार पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

मंगलवार प्रातः 4 बजे अमावस्या के पावन अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में कोटेश्वर में माँ नर्मदा के पवित्र जल से स्नान कर एक बड़े कलश में जल भरने एवं माँ नर्मदा की आरती के पश्चात पदयात्रा प्रारंभ होगी। यह यात्रा कोटेश्वर, कुक्षी, तालनपुर, सिलकुँवा एवं नानपुर होते हुए बुधवार शाम लगभग 4 बजे आलीराजपुर की आम मंडी पहुँचेगी।

आम मंडी में सागर वंशीय माली समाज द्वारा पदयात्रियों का पुष्पहार पहनाकर एवं पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत-सत्कार किया जाएगा। इसके पश्चात पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री पंचेश्वर धाम मंदिर पहुँचेगी, जहाँ माँ नर्मदा के पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का सामूहिक जलाभिषेक कर जिले में शीघ्र अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की जाएगी।

मीडिया प्रभारी संजय गेहलोद ने बताया कि इस धार्मिक पदयात्रा की व्यवस्था पक में स्वामीनारायण माली,मांगीलाल माली,दयाराम माली,रामलाल माली एवं महिला मंडल से पदयात्रा में अंकिता माली,गायत्री माली,पूजा माली, प्रकाश माली, दीपू माली, जितेंद्र माली, हेमंत माली, रूपराज माली, नवीन माली, खुशाल माली, मनीष माली, लक्ष्य माली, नानूराम माली, लोकेश माली, चंचल माली, अशोक माली, मारू माली सहित अन्य युवा साथी शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.