वन विभाग की टीम ने 11 फीट लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू किया

0

बड़ी खट्टाली | विजय मालवी 

बड़ी खट्टाली के समीप ग्राम मसनी में सोमवार को एक 11 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर कुंवरसिंह जमरा के पटेल फलिया स्थित घर के पास देखा गया, जिसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य पंकज मंडलोई, धर्मेंद्र चौहान और दीपक सोलंकी ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर करीब 11 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि इस प्रकार के वन्यजीव दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.