सोंडवा। नर्मदा समग्र द्वारा संचालित कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का लोकार्पण समारोह गुरुवार को ग्राम ककराना में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।
