थांदला। अणु पब्लिक स्कूल, थांदला में दिनांक 02 जुलाई 2026 को विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मतदान के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से छात्रसंघ चुनाव का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः लोकतांत्रिक एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस अवसर पर Election Department के रूप में उप निर्वाचन अधिकारी (Deputy Collector) प्राचार्या श्रीमती संध्या नायर, Electoral Registration Officer श्रीमती स्मिता मुवेल, Chief Electoral Officer श्री तन्मय जैन तथा Anu Chief Election Commissioner प्राचार्य श्री प्रमोद नायर एवं विद्यालय प्रबंधक श्री हर्ष गादिया ने संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन एवं मार्गदर्शन किया।
चुनाव प्रक्रिया वास्तविक निर्वाचन प्रणाली की तर्ज पर आयोजित की गई, जिसमें ई-बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ मतदान में भाग लिया।
