खेत जोतते समय गिरी आकाशीय बिजली, किसान और दो बैलों की दर्दनाक मौत

0

परवलिया। ग्राम पंचायत कलदेला के उड़ीखाली फलिया में गुरुवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अपने खेत में बखर जोत रहे एक किसान कलजी पिता मड़िया मईड़ा उम्र करीब 58 साल पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में किसान कलजी और उसके दोनों बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद बदहवास परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में किसान को लेकर थांदला के शासकीय अस्पताल पहुंचे। हालांकि, स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बिजली गिरने के दौरान ही किसान की जान जा चुकी थी। इस हृदय विदारक घटना के बाद मृतक के परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.