परवलिया। समीपस्थ ग्राम पंचायत उदेपुरिया में जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय व्यापी सूचना शिक्षा और संचार अभियान जन भागीदारी “सबसे दूर -सबसे पहले” के तहत झाबुआ कलेक्टर डॉ.योगेश तुकाराम भरसट ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम पंचायत उदेपुरिया शिविर में उपस्थित होकर ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी हकीकत से कलेक्टर आईएएस डॉ.भरसट रूबरू हुये। इस दौरान शिविर में समस्त विभागों की योजनाओं की जानकारी उपस्थित अधिकारियों से ली उसके बाद ग्रामीणों से बारी बारी से संवाद किया,उपस्थित कुछ ग्रामीणों ने उचित मूल्य की दुकान से खाद्य सामग्री कम मिलने की शिकायत की जिस पर कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी तोमर को जांच के आदेश दिये,वही ग्रामीणों ने फलियों में मुख्य मार्ग से जोड़ने हेतु सड़क,,पुल-पुलिये की बड़ी संख्या मांग की गयी वही कलेक्टर ने उपस्थित कुछ मरीजो की भी मौके पर जांच की गई,कलेक्टर ने ग्राम पंचायत की कार्य प्रणाली से सरपंच भारत कटारा की जमकर सरहाना की साथ ही सरपंच सचिव को बधाई दी जो मांग शिविर में ग्रामीणों द्वारा की गई उसको अगली बार आउँगा तब तक जो जायज मांग पूरी हो सकती करने के निर्देश दिये जिसमें शत/प्रतिशत आयुष्मान कार्ड,तथा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये,वही गांव के कुछ युवाओं ने उपस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अन्य ग्राम पंचायत के आउटसोर्स कर्मी को हटाकर गाँव के ही योग्य व्यक्ति को भर्ती करने की शिकायत की जिस पर कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिये साथ ही शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। कार्यक्रम में आईएएस प्रशिक्षु अधिकारी संयुक्त कलेक्टर आयुषी बंसल,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भास्कर गाचले, सहायक आयुक्त प्रिया बिसेन,जनपद सीईओ देवेन्द्र बराडिया तहसीलदार सुखदेव डावर,सरपंच भारत कटारा स्वयं सहायता समूह की दीदियाँ समेत अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित। कार्यक्रम का संचालन सचिव रामसिंह मुणिया ने किया व आभार सरपंच भारत कटारा ने माना। Post navigation जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ, जल गंगा संवर्धन अभियान का आगाज खेत जोतते समय गिरी आकाशीय बिजली, किसान और दो बैलों की दर्दनाक मौत