समाजसेविका यशवी नितेश शाह ने राणापुर स्वास्थ्य केंद्र को दान किया आधुनिक मॉर्च्युरी बॉक्स

0

कुँवर हर्षवर्धन सिंह राणापुर

क्षेत्र की समाजसेविका यशवी नितेश शाह द्वारा जनहित, सुरक्षा और जीव दया के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। आज इन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राणापुर मे कलेक्टर  की उपस्थिति में एक आधुनिक मॉर्च्युरी बॉक्स (शव फ्रीजर बॉक्स) दान किया है।

 क्षेत्र की समाजसेविका यशवी नितेश शाह द्वारा जनहित, सुरक्षा और जीव दया के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। आज इन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राणापुर मे कलेक्टर महोदय की उपस्थिति में एक आधुनिक मॉर्च्युरी बॉक्स (शव फ्रीजर बॉक्स) दान किया है।साथ ही कलेक्टर महोदय से राणापुर में शव कक्ष के निर्माण की भी मांग की गई है अब तक यहाँ मृत शवों को सुरक्षित रखने के लिए उचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे परिजनों को भारी परेशानी होती थी। श्रीमती यशवी नितेश शाह ने इस संवेदनशील पहल से अब उन मृत शवों को जिनका पोस्टमार्टम अगली सुबह होना होता है उन्हें सुरक्षित रखा जा सकेगा साथ ही राणापुर शहर मैं भी जरूरत पडने पर इसका उपयोग किया जा सकेगा

इसके पहले इस दंपती द्वारा अपने निजी खर्च से तहसील कार्यालय में प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों ग्रामीण और शहरी नागरिकों की सुविधा के लिए परिसर में एक आधुनिक वाटर कूलर लगवाया था।

अपनी छोटी बेटी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर में महिला और बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगवाए हैं।

मूक पशुओं के प्रति करुणा भाव रखते हुए जीव दया के क्षेत्र में डॉग केयर हाउस बनवाये जिसमे पहले साल में 76 और दूसरे साल में 58 बेसहारा डॉग बेबी (श्वान शावकों) की जान इस डॉग केयर के माध्यम से बचाई है। ताकि बेसहारा श्वान वाहनों की चपेट में आने या खुले खड्डों, कुओं और नालियों में गिरने से बच सकें। इन डॉग केयर हाउस का निर्माण इस विशेष तकनीक से किया गया है कि इसमें मादा डॉग को कोई बंदिश महसूस न हो और वह अपने बच्चों के पास आसानी से आने-जाने के साथ पूरी तरह स्वतंत्र घूम-फिर सके।

प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हर साल खुद के तैयार किए हुए पौधे भी वितरित करती हैं। इसके साथ ही, जीव दया की भावना के तहत हर साल गर्मी के मौसम में उनकी बेटी द्वारा पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे भी निशुल्क वितरित किए जाते रहे हैं।

 यशवी नितेश शाह ने बताया कि अपने निजी व्यवसाय और कार्यों के साथ-साथ वे आगे भी इसी प्रकार जनहित, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य करती रहेगी।

विभागों के अधिकारियों, स्थानीय नागरिकों और प्रशासन ने इन सभी दूरदर्शी और परोपकारी कार्यों के लिए यशवी नितेश शाह के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।साथ ही कलेक्टर महोदय से राणापुर में शव कक्ष के निर्माण की भी मांग की गई है अब तक यहाँ मृत शवों को सुरक्षित रखने के लिए उचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे परिजनों को भारी परेशानी होती थी। श्रीमती यशवी नितेश शाह ने इस संवेदनशील पहल से अब उन मृत शवों को जिनका पोस्टमार्टम अगली सुबह होना होता है उन्हें सुरक्षित रखा जा सकेगा साथ ही राणापुर शहर मैं भी जरूरत पडने पर इसका उपयोग किया जा सकेगा।

इसके पहले इस दंपती द्वारा अपने निजी खर्च से तहसील कार्यालय में प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों ग्रामीण और शहरी नागरिकों की सुविधा के लिए परिसर में एक आधुनिक वाटर कूलर लगवाया था।

अपनी छोटी बेटी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर में महिला और बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगवाए हैं।

मूक पशुओं के प्रति करुणा भाव रखते हुए जीव दया के क्षेत्र में डॉग केयर हाउस बनवाये जिसमे पहले साल में 76 और दूसरे साल में 58 बेसहारा डॉग बेबी (श्वान शावकों) की जान इस डॉग केयर के माध्यम से बचाई है। ताकि बेसहारा श्वान वाहनों की चपेट में आने या खुले खड्डों, कुओं और नालियों में गिरने से बच सकें। इन डॉग केयर हाउस का निर्माण इस विशेष तकनीक से किया गया है कि इसमें मादा डॉग को कोई बंदिश महसूस न हो और वह अपने बच्चों के पास आसानी से आने-जाने के साथ पूरी तरह स्वतंत्र घूम-फिर सके।

प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हर साल खुद के तैयार किए हुए पौधे भी वितरित करती हैं। इसके साथ ही, जीव दया की भावना के तहत हर साल गर्मी के मौसम में उनकी बेटी द्वारा पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे भी निशुल्क वितरित किए जाते रहे हैं।

यशवी नितेश शाह ने बताया कि अपने निजी व्यवसाय और कार्यों के साथ-साथ वे आगे भी इसी प्रकार जनहित, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य करती रहेगी।बविभागों के अधिकारियों, स्थानीय नागरिकों और प्रशासन ने इन सभी दूरदर्शी और परोपकारी कार्यों के लिए यशवी नितेश शाह के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.