नहाते समय तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

थाना क्षेत्र के ग्राम कोटबू में मामा के घर आए दो बच्चों सहित मामा की एक मासूम बच्ची सहित तालाब में नहाने समय डूब जाने से तीनों की मौत की खबर ने ग्रामीण क्षेत्र कोटबू तथा काठी में शोक छा गया।

हमारे संवाददाता को थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर ने बताया कि ग्राम कोटबू की वास्कल फलिया निवासी पप्पू के घर उसकी बहिन निवासी काठी अपने दो बच्चों को लेकर मेहमान आई है, आज दिनांक 30 जून को दोपहर लगभग 12 बजे तीनों बच्चे तालाब पर नहाने गए जहां पर नहाने के दौरान अज्ञात कारणों से तीनों गहरे पानी में डूब जाने से तीनों की मौत हो गई म्रृत बच्चों की उम्र 7, 8, 9 वर्ष बताई गई है, घटना की सूचना पर थाना प्रभारी मय दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा सभी को बाहर निकाला गया जिनकी मौत हो चुकी थी शवों का पंचनामा बनाकर आलीराजपुर अस्पताल भेजा गया जहां पर शव परीक्षण किया जा कर परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया गया इस आकस्मिक घटना से कोटबू सहित ग्राम काठी में मातम छा गया। थाना आम्बुआ में घटना की सूचना पर मार्ग कायम किया जा कर घटना से संबंधित जानकारी एकत्र कर जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.