मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ
कुछ करने का जज्बा यदि हो तो लोग पहाड़ को चीर कर भी रास्ता बना लेते है, ऐसा कुछ कारनामा कर दिखाया ग्राम भोरदू के ग्रामीणों ने जिन्होंने लगभग डेढ़ किलोमीटर कच्चा सड़क मार्ग बना डाला जबकि इस मार्ग के लिए आश्वासन मिलते रहे हैं।
हमारे संवाददाता को ग्राम भोरदू निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कमलसिंह कलेश ने बताया कि ग्राम वडी से भोरदू नाले तक एक पगडंडी मार्ग है जिस पर सड़क बनाने की मांग वर्षों से ग्रामीण करते आ रहे हैं, इन्हें आश्वासन भी राजनीतिक पार्टियों द्वारा अनेकों बार मिलते रहे हैं,यह मार्ग पनवानी,वडी तथा भोरदू को जोड़ता है,इस मार्ग के बन जाने से उन किसानों को लाभ मिलेगा जिनके खेत यहां है बारिश के समय कीचड़ हो जाने के कारण भारी परेशानी उठानी पड़ती है,जब सब तरफ से ग्रामीण निराश हो गए तो उन्होंने स्वप्रेरणा से निर्णय कर आज दिनांक 29 जून को खुद के ट्रेक्टर आदि लगाकर मार्ग पर पत्थर मोरम आदि डालकर मार्ग निर्माण प्रारंभ किया है ताकि बारिश में कीचड़ तथा गड्ढों की परेशानी से बच कर खेतों तथा घरों तक पहुंचा जा सके।
