प्रेस क्लब जोबट ने एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल को दी  विदाई

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट

जोबट एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल के स्थानांतरण पर प्रेस क्लब जोबट द्वारा प्रेस क्लब परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। श्री बघेल का स्थानांतरण जोबट से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, भोपाल के पद पर होने के बाद पत्रकारों एवं अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

समारोह में प्रेस क्लब की ओर से एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल का सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी रविन्द्र राठी, जनपद सीईओ पवन शाह, विद्युत विभाग के वीरेंद्र सिंह सोलंकी, नगर परिषद के दीपक भाटी सहित पत्रकार उपस्थित रहे।

प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश डुडवे ने अपने संबोधन में कहा कि श्री बघेल ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दक्षता और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता का विश्वास अर्जित किया। उनकी कार्यशैली सदैव सकारात्मक और समाधान केंद्रित रही, जिसके कारण वे आमजन के बीच विशेष पहचान बनाने में सफल रहे।

एसडीओपी रविन्द्र राठी ने कहा कि प्रशासनिक समन्वय और कानून व्यवस्था के मामलों में एसडीएम बघेल का सहयोग हमेशा सराहनीय रहा। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ किया, जिससे क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हुई।

विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों और पत्रकारों ने भी एसडीएम बघेल के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जोबट में अपने कार्यकाल के दौरान निष्पक्ष प्रशासन, जनहित के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया।

अपने संबोधन में एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि जोबट में मिला स्नेह, सहयोग और अपनापन उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों और आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जोबट की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। कार्यक्रम का संचालन हरीश सोनी ने किया, जबकि आभार चयन खत्री ने व्यक्त किया। समारोह में संजय गांधी, सुनिल जोशी, सुनिल खेड़े, नरेन्द्र जैन, संजय सोमानी, हर्षित शर्मा, लल्ला पारिक, नीलेश डावर, संजय टवली, संजय वाणी आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.