जर्मनी में चमके उमरकोट के युगप्रताप सिंह, शूटिंग राइफल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

0

सरफराज खान, उमरकोट 

झाबुआ जिले के उमरकोट के रहने वाले भारतीय युवा खिलाड़ी युगप्रताप सिंह ने जर्मनी में आयोजित की जा रही अंतरराष्ट्रीय शूटिंग राइफल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर वैश्विक पटल पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युगप्रताप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में कांस्य पदक (Bronze Medal) डाला है।

युगप्रताप सिंह की इस शानदार सफलता पर उनके बड़े पापा (ताऊजी) ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह तो बस शुरुआत है। आने वाली अगली प्रतियोगिताओं में युग सिर्फ कांस्य पदक ही नहीं, बल्कि देश के लिए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) जीतने की पूरी तैयारी करेगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद वीरभद्र सिंह उमरकोट ने इस जीत की खुशी में स्थानीय मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया। युगप्रताप की इस सफलता से उनके माता-पिता, भाई-बहन सहित समस्त राठौर परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक, बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.