तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बांस में घुसी, दो घायल

0

इरशाद खान, बरझर

मंगलवार को कन्या आश्रम के पास एक तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ने से गंभीर दुर्घटना हो गई। अनियंत्रित होकर बाइक सीधे बांस के झुरमुट में जा घुसी, जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों युवक गुजरात के वासाडुगरी के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही बरझर पुलिस चौकी प्रभारी शिवा तोमर तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए बरझर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में वासाडुगरी, गुजरात निवासी 16 वर्षीय अमित (पिता रमेश) की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, उनके साथ मौजूद 17 वर्षीय दशरथ (पिता शैलेश) भी इस हादसे में घायल हुए हैं। फिलहाल दोनों युवकों का बरझर स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.