14 जून को जिला चिकित्सालय झाबुआ में विशाल रक्तदान शिविर होगा आयोजित, स्वास्थ्य विभाग ने की यह अपील

0

झाबुआ। मानव सेवा और जनकल्याण की भावना को समर्पित एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 14 जून 2026, रविवार को जिला चिकित्सालय झाबुआ में किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ प्रदेश की कैबिनेट मंत्री एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में होगा।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी नागरिकों से इस पुनीत अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। उनका कहना है कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। एक यूनिट रक्त कई मरीजों के लिए जीवन दायिनी साबित हो सकता है।

18 वर्ष से अधिक आयु का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति, जिसे कोई गंभीर बीमारी न हो, रक्तदान कर सकता है। रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से आह्वान किया है कि वे इस जनसेवा के महाअभियान का हिस्सा बनें और अपने छोटे से योगदान से किसी अनजान व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान, किसी परिवार की उम्मीद और किसी जीवन की नई शुरुआत बनने का संकल्प लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.