नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात नगर पालिका झाबुआ की राजस्व टीम द्वारा बस स्टैंड पर अपने स्वामित्व वाली दुकान क्रमांक 1 से दुकान क्रमांक 13 को सील कर दिया गया है। कुछ दिन पहले ही नगर पालिका द्वारा इन दुकानों को क्षतिग्रस्त मांग खाली करने के नोटिस दुकान स्वामियों को दिए गए थे की सभी दुकानदारों ने माननीय उच्च न्यायालय की और स्थगन के लिए रुख किया था और शायद कल माननीय उच्च न्यायालय की एकल खंडपीठ द्वारा कुछ शर्तों के साथ स्थगन आदेश भी जारी किया था। स्थगन आदेश नगर पालिका को प्राप्त हो उसके पूर्व ही सारी दुकानों को सील कर दिया गया है, फिलहाल इस कार्यवाही से नगर में हड़कंप है जल्द ही सारे दुकानदार एकत्रित हो जिला प्रशासन से चर्चा कर सकते हैं। Post navigation 14 जून को जिला चिकित्सालय झाबुआ में विशाल रक्तदान शिविर होगा आयोजित, स्वास्थ्य विभाग ने की यह अपील बिल में छुपे सपोलों को पकड़ने में समर्थ है हमारी पुलिस,’ सीएम डॉ. मोहन ने की गृह विभाग की तारीफ, दी बधाई