तेजाजी मंदिर में अष्ट दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 10 जून से, घर-घर बांटे जा रहे आमंत्रण

0

कुंवर हर्षवर्धन सिंह परिहार, राणापुर 

नगर के प्रमुख श्री तेजाजी महाराज मंदिर में 10 से 17 जून तक आयोजित होने वाले अष्ट दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन समिति और गाहरी समाज के पदाधिकारी अलाउंसमेंट वाहन के साथ नगर की गलियों में पहुंचे और घर-घर जाकर श्रद्धालुओं को निमंत्रण पत्रिका वितरित की। 

इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई। समिति सदस्यों ने बताया कि समारोह के दौरान हवन, पूजन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। नगर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु इसे ऐतिहासिक आयोजन बनाने में लगे हुए हैं एवम श्री श्याम सुंदर संकट मोचन व्यायाम शाला और शक्ति साधना केंद्र ढोढर द्वारा तेजाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव नगर भ्रमण पर अखाड़ों का प्रदर्शन और तेजाजी मंदिर परिसर पर मलखंभ और रोप मलखंभ का प्रदर्शन बालक और बालिका द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा आप सभी सादर आमंत्रित 10/06/2026 समय ठीक 4 बजे नगर भ्रमण और 7 बजे तेजाजी मंदिर पर मलखंभ और रोप मलखंभ का प्रदर्शन राणापुर तेजाजी मंदिर आश्रम पर किया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.